एसिड अटैक और गैंग-रेप पीड़ित वर्षों से न्याय के लिए भटक रही थी|
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित से मिलने अस्पताल गए और 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद की|
35 वर्षीय महिला पिछले 8 साल से कोर्ट में केस लड़ रही है| कल दो युवकों ने उसे ट्रेन में पकड़ा और जबरजस्ती तेजाब पिला दिया| ऐसा उस बहादुर महिला की आवाज़ को दबाने के लिए किया गया|
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महिला से मिलने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज पहुचे| योगी आदित्यनाथ ने महिला को मुवावजे के रूप में 1 लाख रुपए भी डिक्लेअर किये हैं|
ख़बरों के अनुसार योगीनाथ ने पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं|
महिला के साथ साल 2008 में रायबरेली में गैंग रेप हुआ था और उसके पेट पर एसिड फैका गया था| तब से महिला लगातार आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही है| इस सिलसिले में 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था|
पिछले कई वर्षों से महिला और उसके परिवार वालों पर केस वापस लेने के लिए लगातार दवाब बनाया जा रहा था|
कल वीरबार के दिन महिला पर यह हमला उस वक़्त हुआ जब वो अपने बच्चों से मिलने लखनऊ से 100 किलोमीटर दूर उन्चाचार जा रही थी|
महिला एक कैफ़े में काम करती है जहाँ एसिड अटैक से पीड़ित लोग नौकरी करते हैं|
महिला के पति का कहना है की वो योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए मुवावजे और आश्वासन से संतुष्ट हैं और चाहते हैं की जल्दी ही आरोपियों पर कार्यवाही की जाए|